झारखंडजमशेदपुरस्थानीय समाचार
रविवार को लगेंगे नारे …जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है


जमशेदपुर :-रविवार को दिन के 11:30 बजे देश के प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद् एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 71वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में भाजपाई मनाएंगे। इसके लिए जमशेदपुर महानगर कमेटी द्वारा साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम निर्धारित की गई है। यहां भाजपाई स्वर्गीय मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद करेंगे। साथ ही यहां चर्चित नारे भी लगेंगे। जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है।
♦️कार्यक्रम : बलिदान दिवस ।
♦️दिनांक : कल 23 जून, 24 (रविवार)।
♦️समय : पूर्वाह्न 11:30 बजे ।
♦️स्थान : जिला भाजपा कार्यालय, साकची।
![]()




