पाकुड़
Trending

मोहनपुर चौक के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार गंभीर घायल

बरहरवा की ओर से घर लौट रहे थे दो युवक

Views: 10
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second

कोटालपोखर संवाददाता। उधवा-राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयीं।

मोहनपुर चौक के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार गंभीर घायल

बरहरवा की ओर से घर लौट रहे थे दो युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरहरवा की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गयी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।

चारों घायलों को अस्पताल भेजा गया

दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में दो युवक थाना क्षेत्र के बरकत मोड़ निवासी, जबकि दो अन्य दरगाहडांगा गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक मो. सरफुद्दीन खान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।

वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को जब्त कर राधानगर थाना ले गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button