झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार

अमड़ापाड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव,जांच में जुटी पुलिस

Views: 32
0 0
Read Time:1 Minute, 35 Second

पाकुड़ संवाददाता। अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत अंतर्गत आमिरजोला गांव के समीप जंगल में बुधवार देर शाम पेड़ से रस्सी के सहारे 17 वर्षीय किशोर का शव लटकता मिला। मृतक की पहचान आमिरजोला निवासी टुटुल देहरी, पिता देवा देहरी, के रूप में हुई है। ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

अमड़ापाड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव,जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर एसआइ कवींद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे घटना एक-दो दिन पुरानी होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया किशोर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button