झारखंडट्रेडिंगस्थानीय समाचार
साहेबगंज पहुंची सीबीआई की टीम,अवैध खनन घोटाला मामले में जाँच शुरू


साहेबगंज:- 1000 करोड़ के अवैध खनन घोटाला मामले में पड़ताल के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम साहेबगंज पहुंची है। साहेबगंज में नींबू पहाड़ में अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब 108 दिनों के बाद एक बार फिर से सीबीआई का एक्शन तेज हो गया है।आज सीबीआई की तीन सदस्य टीम मंडरो अंचल क्षेत्र के सिमरिया मौजा में अवैध पत्थर खनन हुए खदान की जांच करने पहुंची। यहां पर सीबीआई की टीम ने स्थानीय गोताखोरों को खदान में जमे पानी में उतारा और उसके बाद पूरे खदान की मापी करवाई गई।
![]()




