स्थानीय समाचार

2.95 लाख लूटकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

पाकुड़ संवाददाता: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बोका मोड़ के समीप सीएसपी संचालक से हुई ₹2.95 लाख की चर्चित लूटकांड मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कांड का अनुसंधान कर रहे एसआई पप्पू कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के तीसरे फरार आरोपी आरतेश मुर्मू (पिता स्व. सकल मुर्मू) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे उसके ही क्षेत्र से घेराबंदी कर दबोचा। उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर 2025 को बोका मोड़ के पास अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर सीएसपी संचालक रंजीत कुमार से लाखों रुपये लूट लिए थे।

2.95 लाख लूटकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

इस संबंध में अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 62/25 (धारा 309(4) बीएनएस) दर्ज किया गया था। मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस पहले ही दो मुख्य आरोपियों—मंजीत मुर्मू और कोलेश हांसदा—को हथियार, कारतूस और लूटी गई राशि के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

लूटकांड के बाद से आरोपी आरतेश मुर्मू लगातार फरार चल रहा था और पुलिस को चकमा दे रहा था। एसआई पप्पू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और उसे जल्द ही जेल भेजा जाएगा।

Loading

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button