झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

साहिबगंज में दो दिवसीय ‘खेलो झारखंड’ प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Sahibganj news

Views: 28
0 0
Read Time:5 Minute, 35 Second

साहिबगंज: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निर्देश पर आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का समापन सिद्धू कान्हू स्टेडियम में पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी और खो-खो के मुकाबले खेले गए, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

साहिबगंज में दो दिवसीय ‘खेलो झारखंड’ प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

समापन समारोह की मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मंच प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

खो-खो में कस्तूरबा बोरियो और कोदरजन्ना का जलवा

बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय बोरियो की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि उत्क्रमित उच्च विद्यालय इस्लामपुर, बरहरवा की टीम उपविजेता रही।
वहीं बालक वर्ग में कोदरजन्ना उच्च विद्यालय, साहिबगंज ने बाजी मारी, जबकि इस्लामपुर, बरहरवा की टीम उपविजेता बनी।

कबड्डी में कस्तूरबा राजमहल और तालझारी का दबदबा

बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय राजमहल की टीम विजेता रही, जबकि नगरपालिका साहिबगंज की टीम को उपविजेता संतोष करना पड़ा।
बालक वर्ग में डीसीएसएमओई, तालझारी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि उच्च विद्यालय विशनपुर, पतना उपविजेता रहा।

एथलेटिक्स में साहिबगंज और तालझारी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

बालक वर्ग की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में साहिबगंज प्रखंड के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम रखा।
100 मीटर में परमा हांसदा, 200 मीटर में आयुष कुमार, 400 मीटर में कृष्णा कुमार, 800 मीटर और 3000 मीटर में अमित कुमार, 1500 मीटर में पिंटू कुम्हार ने जीत दर्ज की। लंबी कूद में संतोष मुर्मू, ऊंची कूद में अश्विन नागद्वार, शॉटपुट में सन्नी कुमार, डिसकस में सानू कुमार और जेवलिन में पृथ्वी राज मंडल विजेता रहे।
4×100 मीटर रिले में साहिबगंज प्रखंड की टीम ने बाजी मारी, जिसमें संतोष मुर्मू, परमा हांसदा, आयुष कुमार और कृष्णा कुमार शामिल रहे।

बालिका वर्ग में तालझारी प्रखंड की खिलाड़ियों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा।
100 मीटर में रोशनी कुमारी, 200 मीटर में सरस्वती कुमारी, 400 मीटर में सुमित्रा कुमारी, 800 व 1500 मीटर में खुशी मंडल, 3000 मीटर में पलक प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में रोशनी कुमारी, ऊंची कूद में अनन्या कुमारी, जेवलिन में बेबी कुमारी, शॉटपुट में ईसा कुमारी, डिसकस में लक्खी कुमारी और 100 मीटर हर्डल्स में लक्ष्मी कुमारी विजेता रहीं। 4×100 मीटर रिले में तालझारी प्रखंड की टीम ने जीत हासिल की।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इससे खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है और वे राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी में जुट गए हैं।

आयोजन में शिक्षकों और कोच की अहम भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में एपीओ शबनम तबस्सुम, कोच योगेश यादव, अशोक साहनी, तकनीकी पदाधिकारी निमाई चौधरी, मिथुन कुमार सिंह, अमन कुमार सहित विभिन्न खेल शिक्षकों और प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा जिले के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं, कोच, मैनेजर और शिक्षाकर्मी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Loading

साहिबगंज में दो दिवसीय ‘खेलो झारखंड’ प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button