झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार

बरहेट में एसआईआर कार्य का निरीक्षण,प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने लिया जायजा

बरहेट में एसआईआर कार्य का निरीक्षण,प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने लिया जायजा

कोटालपोखर/बरहेट:
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य बरहेट प्रखंड में जोर-शोर से जारी है। इस क्रम में प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने विभिन्न पंचायतों में चल रहे एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सनमनी पंचायत के बूथ संख्या 191, 192, 193 एवं 197 के साथ-साथ बोड़बांध पंचायत के बूथों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित बूथों पर मौजूद बीएलओ से गणना प्रपत्र वितरण और फॉर्म सत्यापन की प्रक्रिया की जानकारी ली।

बर्नार्ड मरांडी ने बताया कि प्रखंड के सभी 116 बूथों पर झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से बीएलए-2 एवं प्रवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये सभी मतदाताओं को सही तरीके से गणना प्रपत्र भरने में सहयोग कर रहे हैं, ताकि पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

मौके पर समदा सोरेन, जॉन टुडू, संजय ठाकुर एवं नयन मरांडी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button