झारखंड समाचारपलामूस्थानीय समाचार
Trending

लहलहे पंचायत के चांदनी चौक पर धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मटका फोड़ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा चांदनी चौक, युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर फोड़ा मटका

Views: 12
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

रिपोर्टर: अनुज तिवारी,

पलामू जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत लहलहे पंचायत के चांदनी चौक पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे।

मटका फोड़ कार्यक्रम में युवाओं की टोली ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और जयकारों के बीच ऊंचाई पर लटकाए गए मटके को फोड़ने के लिए युवाओं ने मानव पिरामिड बनाया। युवाओं के प्रयास और उत्साह ने मौके पर मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया।

लहलहे पंचायत के चांदनी चौक पर धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मटका फोड़ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

इस दौरान “जय श्री कृष्ण” और “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से पूरा चांदनी चौक भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जन्माष्टमी पर्व मनाया और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा की खूबसूरत तस्वीर पेश की। स्थानीय लोगों ने इस तरह के आयोजन को सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने वाला बताया।

लहलहे पंचायत के चांदनी चौक पर धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मटका फोड़ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button