AICC पर्यवेक्षक व विधायक श्री दिनेश गुर्जर 27 अक्टूबर को साहेबगंज में करेंगे बैठक
वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर जिला कांग्रेस ने की तैयारी बैठक

रिपोर्ट केशव तिवारी,
साहेबगंज। कांग्रेस के “वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान” के तहत 27 अक्टूबर को AICC पर्यवेक्षक एवं माननीय विधायक, मुरैना, मध्य प्रदेश श्री दिनेश गुर्जर साहेबगंज पहुंचेंगे। उनके साहेबगंज आगमन एवं प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 27 अक्टूबर को श्री दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में होने वाली बैठक एवं अभियान की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से जिले के सभी प्रखंडों एवं संगठनात्मक इकाइयों से कांग्रेसजनों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में आगामी 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित “वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान” को लेकर भी चर्चा की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि 27 अक्टूबर को साहेबगंज पहुंच रहे AICC पर्यवेक्षक दिनेश गुर्जर इसी अभियान को लेकर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे तथा दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
उन्होंने बताया कि 1 नवंबर के दिल्ली कार्यक्रम में साहेबगंज जिले से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे। इसके लिए प्रखंड एवं संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है।
बैठक में जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी बासुकीनाथ यादव,मो. कलीमुद्दीन, उमेश पाण्डेय, सुनील पासवान, सरफराज़ आलम,अली कुरैशी, जामुन दास, सबदुल अंसारी,मो. साईद,सूरज पासवान, उदय पासवान, लोकनाथ यादव सहित प्रखंड एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
![]()





