मोंगर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी की’

0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक दिलाने की अपील,जनजागरूकता पर जोर

लातेहार:- सदर प्रखंड के मोंगर गांव में पल्स पोलियो अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रविवार को नन्हे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए अपील की गई कि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। अभिभावकों से कहा गया कि वे अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर निर्धारित समय पर खुराक अवश्य दिलाएं।

इस अवसर पर पिंटू कुमार रजक ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए समय-समय पर खुराक देना बेहद जरूरी है। सामूहिक प्रयास से ही स्वस्थ और पोलियो-मुक्त भारत का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]()




