स्थानीय समाचार
Trending

बोलपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष चंदन बल्ला की गोली मारकर हत्या,इलाके में सनसनी

Jharkhand News

Views: 40
0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

नलहाटी/बोलपुर (प. बंगाल) |

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

रविवार शाम बोलपुर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष चंदन बल्ला की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है। मृतक बोलपुर नगर के वार्ड नंबर 11 स्थित भाजपा के 201 नंबर बूथ के अध्यक्ष थे।

फोन कर घर से बुलाया, रास्ते में घेरकर मारी गोली
परिजनों के अनुसार, रविवार शाम चंदन बल्ला को किसी ने फोन कर घर से बाहर बुलाया था। जब वह 12 नंबर वार्ड के त्रिशूलापट्टी इलाके में पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने बेहद नजदीक से उनके सिर में गोली मार दी।

बोलपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष चंदन बल्ला की गोली मारकर हत्या,इलाके में सनसनी

गोली लगते ही चंदन बल्ला मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें बोलपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अपाचे बाइक पर फरार हुए हमलावर
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद दो अज्ञात युवक अपाचे बाइक पर सवार होकर तेजी से फरार हो गए। दोनों हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।

परिजनों ने लगाया राजनीतिक साजिश का आरोप
मृतक के बेटे शुभ्रकांति बल्ला ने इस हत्या को राजनीतिक रंजिश का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता की किसी से निजी दुश्मनी नहीं थी, इसलिए यह घटना पूरी तरह से राजनीतिक साजिश के तहत की गई है।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Loading

बोलपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष चंदन बल्ला की गोली मारकर हत्या,इलाके में सनसनी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button