ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार

मनिका में एक वर्ष से भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के पुनर्वास की मांग

Views: 84
0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second
मनिका में एक वर्ष से भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के पुनर्वास की मांग

मानसिक रूप से अस्वस्थ असहाय व्यक्ति के उपचार व पुनर्वास की मांग

मनिका (लातेहार)। मनिका प्रखंड क्षेत्र में पिछले लगभग एक वर्ष से रह रहे एक मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं असहाय व्यक्ति के उपचार तथा पुनर्वास की मांग को लेकर आजसू प्रखंड अध्यक्ष नंदन कुमार ने प्रखंड प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की है।

जानकारी के अनुसार मनिका स्थित एयरटेल टावर के समीप नाली किनारे उक्त व्यक्ति लंबे समय से रह रहा है। आजसू प्रखंड अध्यक्ष कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं प्रतीत होती है। वह दिनभर इधर-उधर भटकता रहता है तथा आसपास फैला कचरा बिखेर देता है। लोगों के अनुसार वह शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर और अस्वस्थ दिखाई देता है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि व्यक्ति अत्यंत दयनीय परिस्थितियों में जीवन-यापन कर रहा है, जिससे उसकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और मानवीय गरिमा प्रभावित हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनिका को आवेदन देकर उक्त व्यक्ति की पहचान कराने, चिकित्सीय जांच एवं उपचार की व्यवस्था करने तथा उसके परिजनों का पता लगाकर सुरक्षित रूप से घर पहुंचाने अथवा उचित पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है।

आवेदन में कहा गया है कि प्रशासन की मानवीय पहल से एक असहाय व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। इस दौरान मौके पर गौरी शंकर, कुमार गुप्ता, चंदन पाठक, नागेन्द्र सिंह, कृष्णा प्रसाद, संजय कुमार एवं दिलशाद अंसारी सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Loading

मनिका में एक वर्ष से भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के पुनर्वास की मांग

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
50 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
50 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button