गोमिया

बाबूलाल मरांडी ने माधवलाल सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- ऐसे बेदाग नेता बिरले होते हैं

बाबूलाल मरांडी ने माधवलाल सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- ऐसे बेदाग नेता बिरले होते हैं

गोमिया — झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सोमवार को गोमिया प्रखंड के साड़म स्थित पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधवलाल सिंह के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की।

इस दौरान मरांडी ने माधव बाबू के ज्येष्ठ पुत्र विकास लाल सिंह को अपने पास बैठाया। उनके साथ भतीजे सूरज लाल सिंह और आकाश लाल सिंह भी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र राज, ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति, जिप सदस्य आकाश लाल सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बाबूलाल मरांडी ने माधवलाल सिंह को याद करते हुए कहा, “हमने उनको जितना जाना और समझा, देहाती भाषा में कहें तो वे खरी-खरी और बिना लाग-लपेट के बात करते थे। गलत को गलत और सच को सच कहते थे। इस तरह दिल से बोलने वाले लोग बिरले ही मिलते हैं। उन्हें इस बात की परवाह नहीं रहती थी कि सच बोलने से क्या फायदा या नुकसान होगा।”

उन्होंने कहा कि माधव बाबू जनसेवा के लिए हमेशा समर्पित रहते थे और उनका खाली स्थान भर पाना बेहद मुश्किल है। राजनीति में बेदाग और साफ छवि बनाए रखना ही बहुत बड़ी बात होती है। मरांडी ने कहा कि जिस तरह का अनुभव उन्हें माधवलाल सिंह के साथ रहा, वैसी ही भावना उनके सभी सहयोगियों के मन में भी होगी।

मरांडी ने स्वर्गीय माधवलाल सिंह को सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड ने एक सच्चा जननेता खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी माधव बाबू के व्यक्तित्व और जनसेवा को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button