गुमलाघाघराझारखंडस्थानीय समाचार

घाघरा: चुंदरी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कार्यक्रम में शामिल हुए गुमला डीसी कर्ण सत्यार्थी।

घाघरा: चुंदरी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कार्यक्रम में शामिल हुए गुमला डीसी कर्ण सत्यार्थी।
  • सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क स्वस्थ उपकेंद्र शिक्षको की कमी दूर करने की मांग डीसी से ग्रामीणों ने किया

प्रेम कुमार साहू घाघरा

गुमला/घाघरा:- प्रखंड के चुंदरी पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित गुमला जिला के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार के लोक कल्याणकारी योजना के लाभुकों को शत प्रतिशत आच्छादित करना है । राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीणों को उनके हक और अधिकार मुहैया कराने को लेकर यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।जिससे ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न सेवाओं से लाभान्वित किया जा सके।

घाघरा: चुंदरी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कार्यक्रम में शामिल हुए गुमला डीसी कर्ण सत्यार्थी।

उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को ग्रामीणों को अबूवा आवास पेंशन योजना की जानकारी देकर योजना के लाभ से लाभान्वित करने की बात कही ।साथ ही उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीण उपस्थित होकर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ अधिक से अधिक प्राप्त करें। मौके पर डीसी कर्ण सत्यार्थी ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित चार महिला मंडलों को बैंक द्वारा क्रेडिट लिंकेज की राशि 8 लाख का डेमो चेक सहित बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना ,वृद्धा विधवा पेंशन योजना ,सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना , छात्राओं को साइकिल की राशि सहित सोना सोबरन योजना के साड़ी धोती , सामाजिक सुरक्षा के कंबल का वितरण पंचायत प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी के साथ लाभुकों के बीच किया।

घाघरा: चुंदरी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कार्यक्रम में शामिल हुए गुमला डीसी कर्ण सत्यार्थी।

जिसके उपरांत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कृषि कल्याण विद्युत आपूर्ति स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग खाद्य आपूर्ति विभाग राजस्व विभाग आत्मा परियोजना आवास योजना मनरेगा सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में ग्रामीणों से प्राप्त आवेदन की जानकारी ली। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत के विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने छोटकाटोली में पेयजल की व्य्वस्था,चुंदरी पंचायत में काफी लम्बे समय से अधूरा स्वास्थ्य उपकेंद्र को पूर्ण करते हुए स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने, चुंदरी नाथपुर ईचा मुख्य पथ के मरम्मत करने नाथपुर से चुनरी पंचायत में स्थापित उच्च विद्यालय में विषयवार शिक्षक की पदस्थापन करने। ग्रीन कार्ड में नियमित रूप से खाद्यान्न वितरण बेति स्कूल में शिक्षक की कमी को दूर करते हुए चहारदीवारी कराने, बेटी जुगुनटोली पथ बनवाने सहित विभिन्न समस्याओं के निदान की मांग रखी।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार प्रखंड प्रमुख सविता देवी चुंदरी पंचायत की मुखिया विनीता कुमारी आईटीडीए के निदेशक इंदु गुप्ता पूर्व मुखिया आदित्य भगत आवास कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार प्रखंड नाजिर अजय नाग सहित विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button