स्थानीय समाचार
गोया गाँव के नदी किनारे एक शव मिलने मची हड़कंप,जॉच में जुटी पुलिस


प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
गुमला/घाघरा:- थाना क्षेत्र के गोया गाँव स्थित रैयना मसरिया नदी से एक शव मिला है जिसकी पहचानको देवकी कना टोली निवासी दुर्गा लोहार के रूप पहचान हुई है.
घाघरा पुलिस नेशव को बरामद किया। ग्रामीणों के अनुसार वार्ड सदस्य चिंता कुमारी अहले सुबह अपने खेत में काम करने गई थी तब नदी में तैरते हुए एक शव को देखी ।
जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी वही सूचना पाकर नदी के पास ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना घाघरा थाना को दी।
सूचना पारकर थाना प्रभारी तरुण कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे एवं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया हत्या या आत्महत्या मामले की जांच में जुटी घाघरा पुलिस
![]()




