स्थानीय समाचार
पाकुड़ पुलिस के “Project Device” अभियान के तहत 21 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए


पाकुड़ संवाददाता।
पाकुड़ पुलिस ने अपने विशेष अभियान “Project Device” के तहत बड़ी सफलता प्राप्त की है। तकनीकी टीम की मदद से विभिन्न थाना क्षेत्रों से 21 गुम और चोरी हुए मोबाइल फ़ोन ट्रेस कर बरामद किए गए। सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को विधिवत सुपुर्द किए गए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत लगातार मोबाइल ट्रेसिंग और रिकवरी पर जोर दिया जा रहा है। मोबाइल वापस मिलने से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और भरोसा और अधिक बढ़ा है।
पुलिस ने अपील की है कि किसी भी घटना की तुरंत जानकारी थाने या ऑनलाइन पोर्टल पर दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
![]()




