विद्यार्थियों ने लिया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प


बरहरवा। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित अरविंद पाठशाला के प्रांगण में आत्मनिर्भर भारत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जयकांत महतो सहित शिक्षक सीमानंद पंडित, अनीता बाला सरकार, गौतम बनर्जी, शुभंकर दास, गौतम कुमार, अजय कुमार, अनीता मरांडी, शबाना खातून तथा सेविका कृष्णा देवी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक कुशमाकर तिवारी थे। उन्होंने विद्यार्थियों को अभियान की महत्ता, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और वंदे मातरम् विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उनके प्रेरणादायक उद्बोधन से विद्यार्थियों ने राष्ट्रनिर्माण तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर होने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत और भाषण भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
![]()




