ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर लातेहार में निरीक्षण, पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर

Views: 39
0 0
Read Time:3 Minute, 5 Second

लातेहार संवाददाता:
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत लातेहार जिले में बीएलओ–बीएलए-2 बैठकों एवं चुनाव पाठशाला के संचालन का जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार के निर्देशानुसार किया गया।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने जिले के विभिन्न प्रखंडों के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर यह सुनिश्चित किया कि बीएलओ की अध्यक्षता में बीएलए-2, चुनाव पाठशाला के सदस्य, पूर्व निर्वाचन अभिकर्ता, आम मतदाता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ बैठकें निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित हो रही हैं।

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर लातेहार में निरीक्षण, पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर

अधिकारियों ने बैठक की उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर प्रतिभागियों के हस्ताक्षर की जांच की तथा बैठक से संबंधित फोटोग्राफ के संधारण को भी सुनिश्चित कराया। साथ ही UN-MAPPED ELECTORS एवं UN-MAPPED LIST के विरुद्ध Absent, Permanently Shifted, Death, Duplicate एवं Others (Foreigner) श्रेणियों के सत्यापन एवं मार्किंग की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिले के सभी प्रखंडों के मतदान केंद्रों पर आयोजित बैठकों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने, त्रुटियों के सुधार तथा मतदाता सूची के शत-प्रतिशत सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया।

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर लातेहार में निरीक्षण, पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर

बैठक में बीएलओ द्वारा बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला के सदस्यों से घर-घर सत्यापन अभियान में सक्रिय सहयोग करने, योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने तथा आवश्यक प्रपत्रों के समयबद्ध निष्पादन की अपील की गई।

इस अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समावेशी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button