स्थानीय समाचार

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुधन वितरण शिविर आयोजित

Views: 92
0 0
Read Time:1 Minute, 43 Second
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुधन वितरण शिविर आयोजित

पाकुड़।संवाददाता
ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ करने एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत प्रांतीयकृत पशु चिकित्सालय, पाकुड़ के प्रांगण में जिला पशुपालन कार्यालय, पाकुड़ द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुधन वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर योजना के तहत चयनित 10 लाभुकों के बीच बकरा-बकरी प्रजनन इकाई का वितरण किया गया, जिससे लाभार्थियों को स्वरोजगार के साथ-साथ आय वृद्धि का सशक्त माध्यम प्राप्त होगा। अधिकारियों ने कहा कि यह योजना ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने एवं आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

अधिकारियों ने लाभार्थियों को पशुओं के उचित देखभाल, टीकाकरण एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धति अपनाने की सलाह दी, ताकि योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सके।

कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी, पाकुड़ डॉ निरज कुमार गुप्ता, पशु शल्य चिकित्सक, पाकुड़ , विधायक प्रतिनिधि, पाकुड़, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, पाकुड़ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं लाभुक उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button