स्थानीय समाचार

नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों के साथ बैठक आयोजित

Views: 55
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second
नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों के साथ बैठक आयोजित

लातेहार।
नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के मद्देनज़र शनिवार को निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष) सह अपर समाहर्ता, लातेहार के कार्यालय कक्ष में सामान्य प्रेक्षक श्री योगेंद्र प्रसाद एवं व्यय प्रेक्षक श्री नीरज कुमार की अध्यक्षता में अध्यक्ष पद के सभी अभ्यर्थियों, उनके प्रस्तावकों एवं समर्थकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रेक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसके साथ ही निर्वाचन व्यय से संबंधित नियमों, व्यय लेखा संधारण तथा समय-समय पर व्यय विवरणी प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। प्रेक्षकों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना सभी अभ्यर्थियों की सामूहिक जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी अभ्यर्थियों, प्रस्तावकों एवं समर्थकों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वच्छ चुनाव संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

मौके पर निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष) सह अपर समाहर्ता रामा रविदास सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button