स्थानीय समाचार
कोटालपोखर में मतदाता दिवस व रोजगार दिवस का आयोजन
कोटालपोखर।
गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के बड़ा सोनाकड़, कोटालपोखर, मयूरकोला पंचायत एवं पथरिया पंचायत भवन में संबंधित पंचायतों के मुखिया की अध्यक्षता में मतदाता दिवस एवं रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।
रोजगार दिवस के अवसर पर मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य तथा पंचायत के मजदूर एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पांच योजनाओं के तहत कुल 40 मजदूरों का जॉब डिमांड दिया गया।
कार्यक्रम में मतदाता दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया और लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान में भाग लेना आवश्यक है।
इस अवसर पर सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
![]()




