स्थानीय समाचार

नवोदय विद्यालय तेलियापोखर एवं बागशीशा में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

Views: 78
0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second
नवोदय विद्यालय तेलियापोखर एवं बागशीशा में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

887 विद्यार्थियों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण

पाकुड़। सोमवार को आयुष विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड स्थित तेलियापोखर तथा हिरणपुर प्रखंड स्थित बागशीशा के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसरों में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 887 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में बच्चों से संबंधित सामान्य रोगों की जांच के साथ-साथ योग प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक किया गया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की रही सक्रिय सहभागिता

तेलियापोखर में आयोजित शिविर में डीपीएम डॉ सुजीत चौहान, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अंजनी भगत, डॉ. प्रीतम कुमारी, डॉ. गंगा सागर सहित आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। वहीं बागशीशा स्थित शिविर में डॉ शेखावत, डॉ सुपर्णा साह, डॉ कुलेश कुमार सहित चिकित्सा दल द्वारा विद्यार्थियों का परीक्षण किया गया।

विद्यार्थियों ने की पहल की सराहना

शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा जिले में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन हेतु उपायुक्त द्वारा की गई पहल की सराहना की गई और इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

मौके परअवधेश कुमार सिंह,प्रदीप कुमार सिंह, राजेश कुमार साह, संजय कुमार अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button