झारखंडस्थानीय समाचार

बरहरवा में स्कूल परिसर में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

बरहरवा में स्कूल परिसर में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

बरहरवा। प्रखंड के महादेवरण पंचायत के शिव मंदिर स्थित गांधी आदर्श उच्च विद्यालय परिसर में स्कूल संचालन के बाद अवैध रूप से भारी लोड वाहनों का कुछ लोगों के द्वारा पार्किंग कराया जाता था।

मामले को लेकर गांधी आदर्श उच्च विद्यालय के प्रबंधन समिति के सचिव हरि तिवारी,प्रधानाध्यापक श्रीनाथ चौधरी, लिपिक गुड्डू भगत, शिक्षक प्रेम शंकर जयसवाल,मनवेल सोरेन,दिलीप चौधरी एवं प्रशांत रजक ने गुरुवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मंडरो सीओ संजय शुक्ला को आवेदन दिया.

जिस पर सीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्यालय परिसर जाने वाले रास्ते के सामने जेसीबी मशीन से खुदाई कर बड़े-बड़े पत्थर गडवा दिये जिससे कि भारी लोड वाहन का स्कूल परिसर में अवैध पार्किंग नहीं किया जा सके।

अंचलाधिकारी ने कहा कि अगर किसी के द्वारा पत्थर हटाकर अवैध पार्किंग किया गया तो सूचना मिलने पर उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button