स्थानीय समाचार

मनिका में अवैध पोस्ते की फसल नष्ट

Views: 76
0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second
मनिका में अवैध पोस्ते की फसल नष्ट

करीब तीन एकड़ में हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने ट्रैक्टर चलाकर किया विनष्ट

मनिका (लातेहार)।
लातेहार जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में मनिका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया है।

जानकारी के अनुसार, मनिका प्रखंड के डोंकी पंचायत अंतर्गत शैलदाग ग्राम के समीप वन भूमि क्षेत्र में लगभग तीन एकड़ में अवैध रूप से पोस्ते (अफीम) की खेती की जा रही थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चलाकर पूरी फसल को विनष्ट कर दिया।

यह कार्रवाई मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। पुलिस के अनुसार जनवरी माह के महज पंद्रह दिनों के भीतर यह पांचवीं बड़ी सफलता है। इस अवधि में अब तक तीन मामलों में अफीम की खेती, एक मामले में गांजा की खेती के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है, साथ ही 119 किलोग्राम डोडा की बरामदगी भी की गई है।

सुदूरवर्ती वन क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थ कारोबारियों के खिलाफ लगातार मिल रही सूचनाओं और पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। वहीं, मनिका थाना के नव पदस्थापित थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास की सक्रियता एवं सख्त कार्रवाई की पूरे प्रखंड क्षेत्र में सराहना हो रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button