स्थानीय समाचारझारखंडरांची

विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली सीढ़ी है….सि. मेरी तिर्की।

Views: 1591
0 0
Read Time:4 Minute, 8 Second
विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली सीढ़ी है....सि. मेरी तिर्की।

मांडर:- मांडर स्थित संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में छात्राओं को संबोधित एवं प्रोत्साहित करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर मेरी तिर्की ने कहा कि विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास की पहली सीढ़ी है।छात्र अपनी रुचि के अनुसार अपने उज्ज्वल भविष्य में करने वाले कार्य का चयनइसी माध्यम से करते हैं।मेरे विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षा के साथ साथ हर तरह की प्रतियोगिताये छात्राओं के लिए आयोजित कर उनकी बहुमुखी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाता है।आज शिक्षा के कारण ही महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर समाज एवं देश का नाम रौशन कर रही हैं।मुख्य अतिथि मांडर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ छात्र जीवन में सभी प्रतियोगिताओं का विशेष महत्व है पर स्वास्थ के लिए खेल प्रतियोगिता सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।खेल प्रतियोगिता आपस में स्नेह और प्यार भी जगाता है आप सभी ने हर मैच हार जीत के लिए अवश्य खेला पर में भी आपके चेहरों पर जीत की खुशी नजर आई यही भावना प्रतिस्पर्धा में बनी रहनी चाहिए।आप सभी छात्राओं, शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापिका महोदया को इस प्रतियोगिता के सराहनीय आयोजन के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूँ।
टूर्नामेंट के समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत मुख्य द्वार पर पारम्परिक रीति से कर स्कूल की बैण्ड पार्टी की छात्राओं द्वारा बैण्ड बाजे के साथ मंच तक लाया गया।मंच पर आसीन होने के बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत अपने सुमधुर स्वागत गान प्रस्तुत कर किया।फाइनल मैच के सबजूनियर टीम में रेड हाऊस को हरा कर येलो हाऊस ने विजेता का खिताब जीता वहीं दूसरी ओर जूनियर ग्रुप के रेड हाऊस और ग्रीन हाऊस पेनाल्टी शूट में बराबरी पर रहे।सीनियर ग्रुप में ब्लू हाऊस पेनाल्टी शूट में ग्रीन हाउस बिजेता बना।खिलाड़ियों का हौसला एवं दर्शकों के मनोरंजन के लिए छात्राओं ने बैण्ड धुन तथा नृत्य संगीत का सराहनीय प्रस्तुति किया।मौके पर यूनियन बैंक मैनेजर राहुल कुमार, यूनियन बैंक मैनेजर संतोष कुमार, संत अन्ना इण्टर कॉलेज प्रिंसिपल निर्मला ज्योति कच्छप, सि. एस्थेर एक्का,संजय एक्का, खेल प्रभारी अरुण खलखो, मिस बिबियाना एक्का, रौशनी, अनिमा लकड़ा, संध्या रानी, सि. इलिसबा, सि. सुशांति सहित सभी संत अन्ना परिवार के शिक्षक छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Loading

विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली सीढ़ी है....सि. मेरी तिर्की।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button