स्थानीय समाचारझारखंडदुर्घटना

चाईबासा :ट्रैक मेंटेनर की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया।

चाईबासा :ट्रैक मेंटेनर की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया।

चक्रधरपुर:- टुनिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक मेंटेनर की सूझबूझ से गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार टुनिया रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी टूटी हुई मिली, जिसमें ट्रैक मेंटेनर की सूझबूझ से आ रही अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल- बाल बच गयी. रेलवे ट्रैक मेंटेनर के द्वारा रेल पटरी की पेट्रोलिंग की जा रही थी.
इसी दौरान ट्रैक मेंटेनर ने टुनिया स्टेशन के पास रेल पटरी पर दरार देखा. यहां पटरी क्रेक होकर अलग हो चुकी थी. इसी दौरान उसी पटरी पर अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी. ट्रैक मेंटेनर ने बिना देर किये अहमदाबाद हावड़ा ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर रोक दिया, जिसके कारण कुछ समय के लिए अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस टुनिया रेलवे स्टेशन में रुकी रही. उसके बाद धीरे-धीरे अहमदाबाद हावड़ा ट्रेन को पार किया गया. बाद में पटरी के क्रैक की मरम्मति की गई.

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button