स्थानीय समाचार

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

Views: 64
0 0
Read Time:1 Minute, 25 Second
राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

रांची।राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद राजधानी रांची स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला। उनके रांची आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

श्री आदित्य साहू खुले वाहन में सवार होकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश संगठन के प्रमुख नेता बाबूलाल मरांडी के साथ कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते नजर आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश साफ झलक रहा था।

स्वागत काफिले में विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, नारों और पुष्पवर्षा के साथ अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के लिए नई ऊर्जा और संगठन को मजबूती देने वाला कदम बताया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button