झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
अंचल कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर की इलाज के दौरान मौत


संवाददाता,
मनिका/लातेहार :- मनिका अंचल में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर शंकर सहाय की मौत सोमवार को रात्रि इलाज के दौरान रांची स्थित राज हॉस्पिटल में हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर शंकर सहाय किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे डॉक्टर ने उनकी दोनो किडनी में खराबी बताया था जिसका इलाज विगत काफी दिनों से रांची स्थित राज हॉस्पिटल में चल रहा था ।बताते चले की शंकर सहाय मनिका अंचल में लगभग पांच वर्षों से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। ये बड़े ही मृदु स्वभाव के थे इनके निधन की सूचना मिलने के बाद मनिका अंचल कार्यालय में शोक की लहर उमड़ पड़ी।शंकर सहाय की मौत की खबर मिलने के बाद मनिका अंचल के सभागार में अंचल के कर्मियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन धारण किया।
![]()



