स्थानीय समाचार

सतबरवा विधायक प्रतिनिधि कार्यालय का किया गया उद्घाटन

सतबरवा विधायक प्रतिनिधि कार्यालय का किया गया उद्घाटन

सतबरवा से दिनेश यादव की रिर्पोट-

सतबरवा/पांकी (पलामू):- पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता मुख्य अतिथि ने सतबरवा प्रखंड के चार पंचायतों के विधायक प्रतिनिधि कार्यालय का किया उद्घाटन।

उद्घाटन समारोह में अंचलाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोगों ने कार्यालय उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

वहीं विधायक मेहता ने विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव को नियुक्त किया गया और निष्पक्ष तरीके से समन्वय बनाकर कार्य करने का जिम्मेवारी सौंपा।मौके पर उपस्थित विधायक ने अंचल अधिकारी का रीति रिवाज देखकर नाराज़गी जताई।

क्यों देर से शामिल हुए अंचलाधिकारी

सतबरवा विधायक प्रतिनिधि कार्यालय का किया गया उद्घाटन
अंचलाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की

अंचलाधिकारी ने बताया कि हमें आने की सूचना नहीं दी गई थी। जिसके कारण हमसे यह भूल हुई अगले बार से नहीं होगी। डॉक्टर कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने विधिवत कार्यालय का उद्घाटन समारोह में भाग लेकर प्रतिनिधि को नियुक्त किया।

मौके पर उपस्थित सतबरवा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, राणा प्रताप कुशवाहा,जिला परिषद सुधा कुमारी,समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा, मुखिया रिंकी याद, युवा समाजसेवी प्रवेश कुमार यादव ,संदीप कुमार यादव, बनौधी यादव,अशर्फी यादव ,उपमुखिया मुधीर साहू, सतबरवा प्रखंड महामंत्री चंचल यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह चेरो, विश्वनाथ यादव,नरेश यादव,रामजी साव, रविन्द्र यादव, मुकेश यादव,अशोक यादव, रामप्रवेश साव,निरंजन कुमार ठाकुर, विजय यादव, मनोज यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button