झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचना ही डीएलएसए का उद्देश्य:पीडीजे

Views: 110
0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second
समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचना ही डीएलएसए का उद्देश्य:पीडीजे

लातेहार।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) का एकमात्र उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं विधिक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। पीडीजे श्री सिंह शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आगामी महीनों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि आगामी 17 एवं 18 जनवरी को लातेहार में पोक्सो अधिनियम एवं मोटर वाहन अधिनियम विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आम लोगों को कानूनी अधिकारों एवं विधिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

पीडीजे श्री सिंह ने कहा कि जब तक लोगों को कानून की जानकारी नहीं होगी, तब तक वे अपने हक और अधिकार प्राप्त नहीं कर सकते। पीड़ितों को न्याय दिलाना ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने यह भी कहा कि संयमित एवं नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से राग, द्वेष और स्वार्थ से ऊपर उठकर एक स्वस्थ एवं सुंदर समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

गौरतलब है कि पीडीजे शेषनाथ सिंह ने शुक्रवार को ही लातेहार में अपना पदभार ग्रहण किया है।

प्रेस वार्ता में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, व्यवहार न्यायालय लातेहार के निबंधक उत्कर्ष जैन, वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button