स्थानीय समाचार
Trending

अनुमंडल कार्यालय में अचानक पहुंचे उपायुक्त, अभिलेखागार से कंट्रोल रूम तक लिया जायजा

Views: 10
0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second

अनुमंडल कार्यालय में अचानक पहुंचे उपायुक्त, अभिलेखागार से कंट्रोल रूम तक लिया जायजा

लातेहार। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार ने बुधवार को लातेहार अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे उपायुक्त ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में चल रहे कामकाज की जानकारी ली और अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जिला अभिलेखागार (मॉडर्न रिकॉर्ड रूम) का जायजा लिया। उन्होंने वहां रखे जा रहे सरकारी अभिलेखों की स्थिति, उनके रख-रखाव और रिकॉर्ड से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। अभिलेखों को सुरक्षित रखने तथा जरूरत के समय रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध कराने को लेकर उन्होंने संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अब तक हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।

इसके बाद उन्होंने अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थित कंट्रोल रूम और जिला पर्यटन कार्यालय का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में उपलब्ध संसाधनों और वहां से संचालित गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों से ली। वहीं, पर्यटन कार्यालय में चल रहे कार्यों और व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नवनिर्मित कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं को देखा और अधिकारियों को व्यवस्था बेहतर रखने, कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समयसीमा का पालन करने का निर्देश दिया।

मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार समेत संबंधित पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button