झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

लातेहार:महाशिवरात्रि मेला को लेकर नगर पंचायत ने टेंडर प्रक्रिया की पूर्ण

लातेहार:महाशिवरात्रि मेला को लेकर नगर पंचायत ने टेंडर प्रक्रिया की पूर्ण

लातेहार — नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बाजार टांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेला को लेकर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आयोजित टेंडर में कुल तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान संवेदक नागेंद्र पाठक द्वारा अंतिम एवं सर्वाधिक बोली 25 लाख 11 हजार रुपये लगाई गई, जिसे स्वीकृत किया गया। टेंडर के अवसर पर संवेदकों की भारी भीड़ देखी गई, जिससे मेले की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि मेला लगभग 20 दिनों तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक शामिल होते हैं। मेला अवधि के दौरान दुकानें, झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की संपूर्ण जिम्मेदारी टेंडरधारी की होगी।

नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई है। साथ ही संवेदक को यह निर्देश दिया गया है कि मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि महाशिवरात्रि मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button