चुनाव 2024झारखंडस्थानीय समाचार

विकास सिंह के लिए वोट मांगी अक्षरा सिंह,रोड़ शो में उमड़ा भीड़

विकास सिंह के लिए वोट मांगी अक्षरा सिंह,रोड़ शो में उमड़ा भीड़

जमशेदपुर :- जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विकास सिंह के पक्ष में गायिका अक्षरा सिंह रोड़ शो कीं। इस दौरान अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए लोग मशक्कत करते दिखें। वहीं रोड़ शो के दौरान हर कोई हाथों में मोबाइल लिए अक्षरा सिंह की तस्वीरें मोबाइल में कैद करते दिखें।


अक्षरा सिंह ने कहा कि विकास सिंह एक अच्छे इंसान है उनकी जरूरत जमशेदपुर की जनता को है इसलिए मैं प्रचार करने आयीं हूं । उन्होंने कहा कि मैं विकास सिंह जी को 25 वर्षों से जानती हूं। अक्षरा सिंह भोजपुरी गाने के बोल पर विकास सिंह की जमकर तारीफ की ।

विकास सिंह के लिए वोट मांगी अक्षरा सिंह,रोड़ शो में उमड़ा भीड़

अक्षरा सिंह विकास सिंह के पक्ष में लगभग पंद्रह किलोमीटर का रोड शो की। मानगो डिमना चौक से यात्रा प्रारम्भ हुआ। जो जुबली पार्क होते हुए बिष्टुपुर , कदमा रानीकुदर होते हुएं मां रंकनी मंदिर पहुंचा। फिर कदमा बाजार होते हुए उलियान मोड़ से रामनगर पहुंचा।

रामनगर के बाद सोनारी हवाई अड्डे के पास से अक्षरा सिंह रोड शो करते हुए कागल नगर बाजार पहुंची ।
कागल नगर बाजार में दुकानदारों से विकास सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए राम मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की । राम मंदिर में पूजा अर्चना कर वो गुदरी बाजार होते हुए बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंची।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button