झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

नक्सल प्रभावित गांव में बदली तस्वीर, क्रिकेट के मैदान में उतरे एसपी–डीसी, खेल के जरिए दिया शांति और विश्वास का संदेश

Views: 104
0 0
Read Time:3 Minute, 7 Second
नक्सल प्रभावित गांव में बदली तस्वीर, क्रिकेट के मैदान में उतरे एसपी–डीसी, खेल के जरिए दिया शांति और विश्वास का संदेश

पंकज कुमार यादव,

लातेहार जिले के जिस गांव में कभी नक्सलियों का खौफ था और बाहरी गतिविधियां लगभग बंद थीं, आज उसी गांव में उम्मीद, भरोसे और सकारात्मक बदलाव की नई कहानी लिखी गई। वर्षों तक नक्सल प्रभाव में रहे इलाके के बारेसांढ़ खेल स्टेडियम में रविवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र में उत्साह और विश्वास का माहौल बना दिया।


इस ऐतिहासिक मुकाबले में उपायुक्त लातेहार की टीम “जनसेतु 11” और पुलिस अधीक्षक की टीम “रक्षक 11” के बीच रोमांचक मैच खेला गया। मैदान में अधिकारियों को खिलाड़ी के रूप में उतरते देख स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं में खासा जोश और खुशी देखने को मिली।


मैच में जिला जज, पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त, लातेहार एसडीएम, जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE), जिले के विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी समेत जिले भर के कई पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने खेल भावना के साथ क्रिकेट खेलते हुए यह संदेश दिया कि प्रशासन अब केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि सीधे जनता के बीच खड़ा है।

नक्सल प्रभावित गांव में बदली तस्वीर, क्रिकेट के मैदान में उतरे एसपी–डीसी, खेल के जरिए दिया शांति और विश्वास का संदेश

यह आयोजन सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लौटती शांति और विकास की मजबूत मिसाल बना। जिस इलाके में कभी डर और सन्नाटा पसरा रहता था, वहां आज तालियों की गूंज, बच्चों की खुशी और खेल का उत्साह दिखाई दिया।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता बढ़ाने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और प्रशासन व आम जनता के बीच भरोसे को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी हैं। खेल के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि लातेहार जिला अब भय से बाहर निकलकर विकास और विश्वास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की यह मौजूदगी उनके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली है। बच्चों और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरणा मिली है और क्षेत्र में स्थायी शांति की उम्मीद और मजबूत हुई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button