स्थानीय समाचार
फरियाद अंसारी ने किया स्टार बाइक सर्विस सेंटर का शुभारंभ


मेदिनीनगर: सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लहलहे बस स्टैंड में स्टार बाइक सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया गया। सेंटर के प्रोपराइटर फरियाद अंसारी ने बताया कि सर्विस सेंटर शुरू होने से स्थानीय लोगों को दोपहिया वाहनों की मरम्मत एवं सर्विसिंग की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि यहां अनुभवी मैकेनिक के द्वारा सभी प्रकार की सर्विसिंग की जाएगी तथा विभिन्न बाइक पार्ट्स भी उचित दाम पर उपलब्ध रहेंगे। अब क्षेत्रवासियों को सर्विसिंग के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।
शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित युवा समाजसेवी संजय यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए फरियाद अंसारी को शुभकामनाएं दीं।
![]()




