स्थानीय समाचारझारखंडदुर्घटनालातेहार

पुलिस वाहन और बाइक सवार की सीधी जबरजस्त टक्कर:एक की मौत,दो घायल

Views: 1641
0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second
पुलिस वाहन और बाइक सवार की सीधी जबरजस्त टक्कर:एक की मौत,दो घायल

लातेहार:- छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर बुधवार को पुलिस वाहन और मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर हो गई. इस घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई. वही मोटरसाइकिल सवार दो अन्य लोग घायल हो गया.

दरअसल मामला इस तरह हैं। छिपादोहर में एक पुलिसकर्मी जवान और कुछ ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर झड़प होई थी. इसके बाद एक ग्रामीण ने पुलिस जवान के उपर नुकीला चीज से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।जिससे पुलिसकर्मी जवान को गंभीर चोट आई. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए मेदनीनगर की ओर ले जा रही थी. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से पुलिस वाहन की सीधी टक्कर हो गई. इस घटना में मोटरसाइकिल चला रहे युवक अवध सिंह की मौत हो गयी. मृतक केड गांव का रहने वाला था. वहीं मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए. इधर मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में पुलिस की गाड़ी टेंपो से भी जा टकराई. इसके बाद अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त होते हुए सड़क से उतरकर झाड़ियां में जा पहुंची.घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने केड के पास सड़क जाम कर दिया. स्थानीय लोगों के द्वारा मांग की जा रही थी कि मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा दिया जाए. वहीं घटना में जो भी दोषी हैं उन पर कार्रवाई की जाए.

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी दिलू लोहरा, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार समेत पुलिस के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जाम कर रहे लोगों को समझाते हुए आश्वासन दिया कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. पुलिस की देखरेख में सभी घायलों को इलाज के लिए मेदनीनगर भेजा गया है.

Loading

पुलिस वाहन और बाइक सवार की सीधी जबरजस्त टक्कर:एक की मौत,दो घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button