गुमलाझारखंडस्थानीय समाचार
जिले के डेजिग्नेटेड पुलिस पदाधिकारी एवं रिजर्व सेक्टर पदाधिकारियों को C-Visil ( सी वीजिल) एप से संबंधित दिया गया प्रशिक्षण


बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।
गुमला: आज शनिवार को आगामी चुनाव 2024 के निमित विकास भवन सभागार में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुशील कुमार के द्वारा डेजिग्नेटेड पुलिस पदाधिकारी एवं रिजर्व सेक्टर पदाधिकारियों को C-Visil ( सी वीजिल) एप से संबंधित दिया गया प्रशिक्षण।
डीआईओ ने बताया कि चुनाव में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मोबाइल ऐप सी-विजिल लॉन्च किया गया है जिसके तहत आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की जानकारी कोई भी व्यक्ति इस ऐप के माध्यम से दे सकेगा। जिसका निस्पादन अविलंब किया जाना होगा ।
![]()




