झारखंड समाचारराजमहलस्थानीय समाचार
Trending

राजमहल SDO का औचक निरीक्षण, मतदाता सूची में 44 प्रविष्टियों में मिली गड़बड़ी:15 से अधिक में तत्काल सुधार

Rajmahal news

Views: 32
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second

केशव तिवारी की रिपोर्ट,

मंगलहाट। मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही और त्रुटियों का मामला सामने आने लगा है। शुक्रवार को राजमहल प्रखंड के बूथ संख्या 135 पर अनुमंडलीय पदाधिकारी (एसडीओ) सदानंद महतो के औचक निरीक्षण में करीब 44 मतदाताओं के नामों और अन्य प्रविष्टियों में गड़बड़ियां मिलीं। गड़बड़ियों का खुलासा होते ही एसडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुधार की पहल शुरू करायी। संबंधित मतदाताओं से संपर्क कर जरूरी दस्तावेज मांगे गये, ताकि मतदाता सूची की त्रुटियों को समय रहते दुरुस्त किया जा सके।

निरीक्षण में गड़बड़ी उजागर, 15 से अधिक प्रविष्टियों में तत्काल सुधार

एसडीओ के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मियों ने मौके पर ही सुधार की कार्रवाई शुरू कर दी। 15 से अधिक मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनकी प्रविष्टियों में मिली त्रुटियों को तत्काल दूर किया गया। वहीं, शेष मामलों में दस्तावेजों के सत्यापन और सुधार की प्रक्रिया जारी है। निरीक्षण ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची की बारीकी से जांच और प्रत्येक प्रविष्टि के सत्यापन की जरूरत को भी सामने ला दिया है।

राजमहल SDO का औचक निरीक्षण, मतदाता सूची में 44 प्रविष्टियों में मिली गड़बड़ी:15 से अधिक में तत्काल सुधार

बीएलओ को दो टूक हिदायत, समय सीमा में दुरुस्त हो मतदाता सूची

एसडीओ सदानंद महतो ने एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बीएलओ, सुपरवाइजर और संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक मतदाता की प्रविष्टि की गंभीरता से जांच करने, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी त्रुटियों का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों का पालन करने की हिदायत दी। मौके पर बीएलओ, सुपरवाइजर और अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Loading

राजमहल SDO का औचक निरीक्षण, मतदाता सूची में 44 प्रविष्टियों में मिली गड़बड़ी:15 से अधिक में तत्काल सुधार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button