लातेहार।स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कक्षा आठवीं एवं नौवीं के भैया-बहनों द्वारा एकता यात्रा बड़े हर्ष और उत्साह के साथ निकाली गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उत्तम कुमार मुखर्जी के निर्देशन में निकली यह यात्रा विद्यालय परिसर से आरंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मार्ग में छात्रों ने एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देते हुए अनुशासित रूप से आगे बढ़कर लोगों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य सुरेश कुमार ठाकुर, कपिल देव प्रमाणिक, सलमान होजाईसा, विवेक कुमार दास, मधु कुमारी, उपासना कुमारी सहित सभी शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय कर्मी उपस्थित रहे।