स्थानीय समाचार

लातेहार में सीसीटीवी कैमरे से ऑनलाइन चालान,68 वाहनों पर की गई कार्रवाई

लातेहार में सीसीटीवी कैमरे से ऑनलाइन चालान,68 वाहनों पर की गई कार्रवाई

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 17 नवंबर को जिले में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से यातायात नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। लातेहार समाहरणालय के पास बिना हेलमेट चलने वाले दुपहिया वाहनों और नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों की निगरानी कर ऑनलाइन चालान काटा गया।

जांच अभियान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के 58 और नो पार्किंग में खड़े 10 वाहनों सहित कुल 68 चालान ऑनलाइन जारी किए गए। इस कार्रवाई में कुल 72,000 रुपये की दंड राशि वसूली गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व में भी यात्री बसों को केवल चिन्हित स्थानों पर ही रोकने का निर्देश दिया गया था। आगामी दिनों में भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button