कांग्रेसझारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

Latehar News:युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती और आगामी आंदोलन की रणनीति पर मंथन

जिला महासचिव मिथलेश पासवान बोले- राजभवन घेराव में लातेहार से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

Views: 8
0 0
Read Time:3 Minute, 53 Second

लातेहार। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में लातेहार में जिला युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मुन्ना खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस का दायित्व केवल संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की आवाज को मजबूती से उठाना और लोकतांत्रिक तरीके से जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करना भी संगठन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं, छात्रों, किसानों एवं आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

Latehar News:युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती और आगामी आंदोलन की रणनीति पर मंथन

बैठक में चंदा चोरी के आरोपों तथा एमएमआरडी विधायक संशोधन से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि इन मुद्दों की वास्तविक स्थिति से जनता को अवगत कराया जाएगा और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार एवं संबंधित संस्थाओं के समक्ष अपनी मांगें रखी जाएंगी।

जिला महासचिव मिथलेश पासवान ने कहा कि आगामी राजभवन घेराव कार्यक्रम में लातेहार जिले से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे जोश और मजबूती के साथ आंदोलन में भाग लेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष सहादत हुसैन टिंकू बाबू ने कहा कि युवा कांग्रेस की कमेटी पूरी तरह गठित है और संगठन मजबूत स्थिति में है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन को और मजबूत बनाने तथा युवाओं को इससे जोड़ने के लिए लगातार काम करेंगे।

जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि लातेहार जिला युवा कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों में पूरी मजबूती के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक में नगर अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, फूलचंद यादव, साजिद अंसारी, वाजिद अंसारी, सुहेल अंसारी, बिजेन्द्र उरांव, संदीप यादव, अक्षय कुमार, दानिश आलम, अल्लेनबी, मुश्ताक खान, परदेशी राम, इमरान अंसारी, कुलदीप यादव, राजीव बग्गा, सद्दाम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का समापन संगठन को मजबूत करने और लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज बुलंद करने के संकल्प के साथ हुआ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button