स्थानीय समाचार

पिछले एक सप्ताह से डाक सेवा बाधित ग्रामीणों को हो रही है बड़ी परेशानी

पिछले एक सप्ताह से डाक सेवा बाधित ग्रामीणों को हो रही है बड़ी परेशानी

  • इससे प्रभावित हो रहे हैं डाक संबंधी सभी सेवाएं व सरकारी कार्य

घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित उप डाकघर घाघरा सहित प्रखंड क्षेत्र के 11 शाख में लेनदेन सहित अन्य सेवा पूर्ण रूप से बाधित है जिससे प्रतिदिन ग्रामीण महिला पुरुष छात्र-छात्राओं को उप डाकघर का चक्कर काट कर बैरंग वापस जाना पड़ रहा है इन्हें जवाब देने के लिए भी कोई डाककर्मी यहां उपस्थित नहीं है यहां बता दे प्रत्येक दिन लाखों रुपए का लेन देन ऐस बी आर डी अकाउंट के साथ पोर्टल बीमा भी होते है|

बीमा का पैसा जमा नहीं होने से फेल हो सकती , परेशानी

यदि उप डाकघर की यही स्थिति रही तो बीमा फेल होने पर किसी भी अनहोनी या आकस्मिक घटना होने पर बीमा संबंधी कोई लाभ बीमा धारक को नहीं मिल पाएगा ना ही कोई भुगतान हो पाएगा जो एक बड़ा चिंता का विषय है|

  • रजिस्ट्री नही हो रहा है स्पीड पोस्ट के साथ जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
पिछले एक सप्ताह से डाक सेवा बाधित ग्रामीणों को हो रही है बड़ी परेशानी

डाक सेवा बाधित होने से न्यायालय के आदेश रजिस्ट्री तिथि स्पीड पोस्ट के साथ कुछ भी सरकारी कार्य नहीं हो पा रहा है साथ ही बेरोजगार युवक युवतियों के रोजगार के जॉइनिंग लेटर उपलब्ध नहीं हो रहा है परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यदि अभिलंब डाक सेवा दुरुस्त नहीं किया गया तो भविष्य में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है पते की बात तो यह है कि डाककर्मी कार्यालय से हमेशा नदारत रहते है और इसे देखने वाला कोई अधिकारी भी नहीं है। वही डाकपाल से दूरभाष से पूछने पर बताया कि एक सप्ताह पूर्व में बज्रपात होने के कारण लिंक का जो रुउटर खराब हो गया है जिसकी सूचना हम लोगों ने गुमला को दे दिया है

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button