स्थानीय समाचार

बरहेट:17 नवंबर को गायत्री परिवार हरिद्वार के दीप ज्योति रथ का होगा भव्य स्वागत

बरहेट:17 नवंबर को गायत्री परिवार हरिद्वार के दीप ज्योति रथ का होगा भव्य स्वागत

बरहेट। गायत्री परिवार हरिद्वार की ओर से संचालित दीप ज्योति रथ का स्वागत 17 नवंबर को बरहेट प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में किया जाएगा। रथ के आगमन की तैयारी को लेकर शनिवार देर शाम रघुनाथपुर गांव में जगदीश पंडित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक में सत्यनारायण भगत, विपिन गुप्ता और रितेश गुप्ता ने बताया कि दीप ज्योति रथ हरिद्वार से रवाना होकर 17 नवंबर को बरहरवा से होते हुए बरहेट पहुंचेगा। रघुनाथपुर गांव के पास स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रथ का भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक कमेटी भी गठित की गई।

रघुनाथपुर में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शाम को बरहेट बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य दीप उत्सव का आयोजन किया जाएगा। दीप उत्सव में हर घर से महिलाएं 11 दीप लेकर शामिल होंगी।

इसके बाद 18 नवंबर को गायत्री मंदिर में सुबह 9 बजे से हवन का आयोजन किया जाएगा। हवन उपरांत रथ कुम्हारटोला, बाबूपुर, पंचकठिया होते हुए बोरियों के लिए प्रस्थान करेगा।

बैठक में दिलीप सिंह, गंगाधर पंडित, दिलीप पंडित सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button