स्थानीय समाचारपलामू
पलामू :झामुमो ने शाहपुर में निकाला न्याय मार्च


झामुमो ने शनिवार को शाहपुर के वार्ड 32 और 33 में न्याय मार्च निकाला . झामुमो ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तारी हुई केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हुआ.इसके खिलाफ झामुमो ने सभी प्रखंडों के पंचायतों और निगम के वार्डों में न्याय मार्च निकाल रही है. साथ ही सभी चौकों पर नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया जा रहा है. पलामू झामुमो के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में शाहपुर में न्याय मार्च निकाला. पार्टी नेता ने दावा किया कि आम लोग घरों से बाहर निकल कर झामुमो का समर्थन कर रहे हैं और न्याय मार्च का स्वागत कर रहे हैं.
![]()




