
मनिका-हेरहंज मुख्य पथ पर बनेगा पुल, विधायक रामचंद्र सिंह ने किया शिलान्यास
मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट
मनिका। मनिका प्रखंड को हेरहंज प्रखंड से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बिशुनबांध के पास करोड़ों रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार, 17 अक्टूबर को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने नारियल फोड़कर पुल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस पुल के निर्माण से मनिका, मटलौंग, हेरहंज और बालूमाथ की ओर आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

शिलान्यास समारोह में विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि मनिका से मटलौंग होते हुए हेरहंज और बालूमाथ को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बिशुनबांध के पास पहले छलका था। बरसात के दिनों में पानी भर जाने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से यहां पुल निर्माण की मांग कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पुल निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। पुल बन जाने से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, जिला महासचिव सुरेंद्र भारती, युवा कांग्रेस जिला महासचिव मिथिलेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष तस्लीम अंसारी, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष वृंद बिहारी यादव, पंचायत अध्यक्ष सह पूर्व उपमुखिया मिसर यादव, पूर्व मुखिया संजय सिंह और कांग्रेस प्रखंड महासचिव अंजू यादव उपस्थित रहे।
इसके अलावा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, कांग्रेस नेता अकबर अंसारी, विधानसभा उपाध्यक्ष विशाल पासवान, बबलू कुमार, मीडिया प्रभारी सरयू यादव, मनोज यादव, अरुण सिंह, अख्तर अंसारी, कृष्णा यादव, संवेदक मनोज जायसवाल, बिशुनबांध के ग्राम प्रधान सूरज उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
![]()




