स्थानीय समाचारघाघराझारखंड
न्यू इंडियन फैमिली शो एवं क्राफ्ट बाजार मेले का उद्घाटन भाजपा नेता अशोक उराँव एवं थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।


प्रेम कुमार साहू घाघरा गुमला
घाघरा:- प्रखंड मुख्यालय के पुटो रोड में न्यू इंडियन जादूगरनी एस के रानी फैमिली शो एवं क्राफ्ट बाजार मेला का उद्घाटन थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, अशोक उरांव एवं विधायक प्रतिनिधि संजीव उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जादू का प्रदर्शन चार शो में किया जाएगा। अपराह्न एक बजे, तीन, पांच एवं संध्या सात बजे दिखाया जाएगा।

वहीं क्राफ्ट बाजार मेले में एक से एक प्रायः सभी दैनिक उपयोग की सामग्री की बिक्री की जा रही है। बहुत से सामान हरएक माल सौ रुपए आदि कैटेगिरी की है। जिसमें खरीदार उतने ही राशि भुगतान कर कोई भी एक सामान की खरीदारी कर सकता है। जादु काफी आकर्षक है, जिसमे अनेक प्रकार का जादू प्रदर्शित किया जा रहा है। मौके पर व्यस्थापक जाहिद खान, पप्पू, भूपेंद्र नाथ राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
![]()




