स्थानीय समाचार

चावल का गर्म पानी (माड़)से झुलसा व्यक्ति,रेफर

चावल का गर्म पानी (माड़)से झुलसा व्यक्ति,रेफर

बरहरवा । रविवार को देर शाम बरहेट थाना क्षेत्र के डुमली गांव में आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार मृत्यु भोज (भांडांग) हो रहा था। जिसमे सामूहिक रूप से खाना पकाया जा रहा था।वहीं गांव के ही लेदेम मुर्मू (40) नशे के हालत में पक रहे चावल का गर्म पानी (माड़) निकालने लगा जो असंतुलित होकर चावल का हंडी हाथ से फिसल गया और माड उसके शरीर के ऊपर गिर गया।

जिसके पूरा शरीर झुलस गया। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट लाया जहां डॉक्टर संतोष टुडू ने प्राथमिक उपचार किया। एवं बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।


वहीं उक्त घटना को सुनकर प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी अस्पताल पहुंचे एवं घायल का हालचाल पूछा। इसके साथ ही परिजनों को ईलाज के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मौके पर समदा सोरेन, मजीतुल्लाह अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button