सचिव, ग्रामीण विकास विभाग झारखंड श्री चंद्रशेखर ने किया सिसई स्थित नवरतनगढ़ का दौरा.


बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।
गुमला: आज शनिवार को जिले में सचिव, ग्रामीण विकास विभाग झारखंड श्री चंद्रशेखर का गुमला जिले के दौरे क्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें गुमला के सिसई प्रखंड में स्थित जिले के ऐतिहासिक धरोहर नवरत्नगढ़ का दौरा करवाया।श्री चंद्रशेखर ने पहली बार इस क्षेत्र का भ्रमण किया एवं उन्हें पुरात्विक विभाग के कर्मियों के द्वारा नवरत्नगढ से जुड़े ऐतिहासिक कहानियों से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने नवरतनगढ के किले, रानी महल, स्टेप वेल, तालाब एवं नवरत्नगढ़ के मंदिरों का दौरा किया। पुरातात्विक विभाग के द्वारा किए जा रहे नए खुदाई को भी देखा एवं खुदाई के दौरान मिले सालों पुराने मूर्तियों एवं अन्य वस्तुओं को भी सामने से देखा। उन्होंने वहां बने शिवलिंग एवं श्री गणेश की पत्थर में बने आकृति को भी देखा।सचिव ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया एवं ऐतिहासिक कहानियों एवं उसके पीछे के कारणों को रोचक रूप से सुना।इस दौरान उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के अलावा बीडीओ, एसडीओ एवं पुराताविक विभाग के कर्मी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे ।
![]()



