स्थानीय समाचार

दुर्गा पूजा को लेकर चचेरिया गांव में हुई बैठक, धूमधाम से पूजा मनाने का लिया निर्णय

दुर्गा पूजा को लेकर चचेरिया गांव में हुई बैठक, धूमधाम से पूजा मनाने का लिया निर्णय

चचेरिया/नावा बाजार (पलामू):- नावा बाजार प्रखंड के चचेरिया गांव में मंगलवार को दुर्गापूजा को लेकर चचेरिया देवी मंडप में बैठक आयोजित की गई।सर्वसम्मति से इस वर्ष दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष अनिल दुबे को बनाया गया।ग्रामीणों एवं सदस्यों के सहमति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा पूर्व की तरह भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि सदस्य के तौर पर चुने गए युवकों की टोली को अलग-अलग भागों में बांट कर विधि-विधान से पूजा संपन्न कराया जाएगा।पूजा को बेहतर ढंग से संचालन को लेकर कमेटी का गठन किया गया।

इसमें उपाध्यक्ष शालिक दुबे, सचिव रमेश दुबे, उप सचिव दिलीप तिवारी,कोषाध्यक्ष मणिकांत तिवारी, संयोजक पंकज तिवारी, राजबली माहरा, जयप्रकाश तिवारी, कार्यकारी सदस्य योगेंद्र पांडेय, विशाल दुबे, चंद्र प्रकाश तिवारी,अभिषेक तिवारी, श्रीकेश तिवारी,लालन राम, छोटन बैठा, संतोष दुबे, लक्ष्मी नारायण तिवारी,अमित तिवारी, विकास तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button