गढ़वाझारखंडस्थानीय समाचार

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत केंद्र वार परीक्षा संचालित करने के लिए24 सितंबर को आयोजित होगी.

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत केंद्र वार परीक्षा संचालित करने के लिए24 सितंबर को आयोजित होगी.

भवनाथपुर:-प्रखंड के सभी 9 पंचायतों में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत24 सितंबर को आकलन जांच परीक्षा आयोजित किया जाना है।जिसको लेकर प्रखंड में प्रेरकों के साथ परीक्षा संचालन संबंधित 23 को एक बैठक आहूत की गई है। बैठक में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत केंद्र वार परीक्षा संचालित करने के लिए जिला साक्षरता समिति गढ़वा से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में प्रेरकों को जानकारी दी जाएगी। केंद्रवार परीक्षा संचालन में प्रधानाध्यापक सह संयोजक केंद्र के केंद्रधीक्षक होंगे साथ ही उस पंचायत के प्रेरक सह एमटी विक्षक के रूप में होंगे तथा स्वयंसेवक शिक्षक के सहयोग से नवसाक्षर केंद्र पर पहुंचाने का कार्य किया जाएगा । बैठक प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अध्यक्ष प्रखंड साक्षरता समिति भवनाथपुर के दिशा निर्देश में की जाएगी। साथ ही विधायक प्रतिनिधि जिला परिषद, प्रमुख, उप प्रमुख, 20 सूत्री अध्यक्ष भवनाथपुर अपने क्षेत्र अपने क्षेत्र के नव साक्षर महिला पुरुषों को मार्गदर्शन कराकर अपने पंचायत में भेज कर परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे
जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक भवनाथपुर भी प्रखंड में संचालित महिला समूह में से जो लोग साक्षर हैं उन्हें प्रत्येक पंचायत में केंद्र बनाया गया है उसमें समूह की महिलाओं को शामिल कराएंगे। बुनियादी साक्षरता परीक्षा में साक्षर भारत कार्यक्रम तथा पढ़ना लिखना अभियान एवं नव भारत साक्षरता कार्यक्रम में अपने केंद्र पर तैयार नवसाक्षर या पूर्व में पहली दूसरी तीसरी कक्षा की पढ़ाई कर विद्यालय छोड़ने वाले महिला, पुरुष विद्यालय प्रबंधन, माता समिति रसोईया आदि की सभी महिला एवं पुरूष,पढ़ना लिखना अंक और अक्षर का ज्ञान है वैसे लोग उस परीक्षा में शामिल होंगे। विशेष रुप से जेए सएल पीएस समूह की महिला दीदी सेविका सहिया दीदी जो चिन्हित कर लिया गया है तथा24 तारीख को भी जो लोग इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं जिनका उम्र 15 वर्ष से ऊपर हो जो आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं इस परीक्षा के माध्यम से वे आगे की पढ़ाई भी कर सकते हैं वैसे लोग इस परीक्षा में शामिल होंगे परीक्षा बिल्कुल निशुल्क होगी
प्रखंड में कुल 9 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें मध्य विद्यालय बुनियादी, भवनाथपुर मध्य विद्यालय मकरी, मध्य विद्यालय बनसानी मध्य, विद्यालय सिंधीताली,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलपहाड़ी, पंडरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेरवाड़ी,अररली दक्षिणी मध्य विद्यालय,असली उत्तरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय, घाघरा सिंदुरिया तथा मध्य विद्यालय कैलान उक्त सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संयोजक केंद्रा धीक्षक बनाए गए हैं साथ ही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह सचिव भी परीक्षा के समय उपस्थित होकर केंद्र पर देख करेंगे,परीक्षा 10:00 से 4 बजे तक होगी। उक्त गतिविधि पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने प्रखंड समन्वय के साथ समीक्षा किया। इस की जानकारी प्रखंड साक्षरता समिति के प्रखंड समन्वयक अरविंद कुमार तिवारी ने दिया।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button